Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 10 at 14.06.56

एआईएमआईएम रुदौली इकाई ने जिलाधिकारी को संबोधित 3 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

रुदौली नगर पालिका में भ्रष्टाचार का बोलबाला – आशिफ खान

10/08/2021 मवई अयोध्या- एआईएमआईएम के नेताओं ने रुदौली नगर की विभिन्न समस्यों व नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार से संबंधित जिलाधिकारी को संबोधित 3 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम रुदौली को सौप कर कार्यवाही की मांग की है।
एआईएमआईएम के नगर अध्यक्ष आसिफ खान व नगर सचिव रशाद अंसारी ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि रुदौली की प्रमुख सड़क दरगाह रोड बद से बदतर हो चुकी है।उसके साथ ही साथ मार्ग खोद कर वाटर सप्लाई का पाइप डाला गया है।

परन्तु उसका पुनः र्निर्माण नहीं कराया गया।नगर में तमाम स्थानों पर नाले व नालियों की सफाई करा कर मलवा निकाल कर के बाहर रख दिया जाता है, हफ्तों मलवा उठाया नहीं जाता है।आधे से ज्यादा मलबा नाली व नालों में वापस चला जाता है।नगर पालिका के पास सूखा वा गीला कूड़ा उठाने की गाड़ी होने के बावजूद भी इस तरह की लापरवाही देखने को मिलती है और नगर पालिका परिषद रुदौली के विद्युत सामग्री का कोई लेखा-जोखा दुरुस्त नहीं है।नगरपालिका के विद्युत कर्मियों की मनमानी से कई स्थानों पर हाई मास्क व अन्य लाइटें खराब पड़ी है,जो बदली नहीं जा रही है।एसडीएम रुदौली विपिन कुमार सिंह ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हुवा है उचित माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा जा रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *