Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 10 at 13.56.13

मिशन आजीविका के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मेट के रूप में दिया गया प्रशिक्षण

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

इस मिशन के तहत 22 महिलाओं को मिला प्रशिक्षण

10/08/2021 मवई अयोध्या – मवई ब्लाक मुख्यालय के सभागार में उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह महिलाओं को मेट के रूप प्रशिक्षण दिया गया।डीसी मनरेगा नागेंद्र मोहन त्रिपाठी,खण्ड विकास अधिकारी मोनिका पाठक,एडीओ आईएसबी घीष्म प्रसाद,एपीओ मनरेगा राकेश कुमार गुप्ता,सहायक लेखाकार मनरेगा शुभम सिंह ने उपस्थित महिला मेटों को प्रशिक्षित किया।

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी उन महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया जो समूह से करीब 6 माह पूर्व जुड़ी थी।खण्ड विकास अधिकारी मोनिका पाठक ने बताया कि महिला मेट के समूह को आरएफ निर्गत किया जा चुका है।समूह में ऋण वापसी वापसी की दर 60 प्रतिशत से अधिक हो।समूह की बचत तीन हजार रुपये से अधिक होनी चाहिये।उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में चयनित समूह की महिला मेट को छोड़ शेष ग्राम पंचायतों में समूह की महिलाओं का मेट के रूप में चयनित करते हुए मिशन मुख्यायल को उपलब्ध कराया जाना है।

 

मोनिका पाठक ने बताया कि यदि कोई समूह की महिला मेट के रूप में कार्य करने से मना करती है तो उसके स्थान पर चयन किया जाना है इसके लिये महिला को लिखित रूप में देना होगा कि स्वेच्छा से महिला मेट के रूप में कार्य करने की इच्छुक नही है।एडीओ आईएसबी घीष्म प्रसाद ने बताया कि सोमवार 22 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *