Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 24 at 5.32.49 PM

दशको बाद गोलियो से गूंज उठा कस्बा ब्यापारी की गोली मारकर हत्या से दहशत

 

ब्यूरो रिपोर्ट राकेश पाण्डेय IBN NEWS गाजीपुर

गाजीपुर। जंगीपुर नगर के यादव मोड़ हँसराजपुर रोड पर स्थित फर्नीचर व्यवसायी की हौसला बुलंद बदमाशो ने दिनदहाड़े गोली मारकर मौके से फरार हो गए। जंगीपुर बाजार किराने व अनाज के साथ सब्जी की बडी मंडी है. घटना से कारोबारियों मे दहशत है. एक दशक बाद इस कस्बे मे हुई किसी कारोबारी की हत्या को लेकर ब्यापारी सहम गये है.

मौके पर पहुँची पुलिस ने तत्काल ईलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाई लेकिन ईलाज के दौरान फर्नीचर व्यवसायी की मौत हो गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुँचे एसपी ने घटना की जानकारी ली। जंगीपुर थाना क्षेत्र के खालिसापुर गाँव निवासी जितेन्द्र यादव उर्फ जेपी की फर्नीचर की दुकान यादव मोड़ हँसराजपुर मार्ग पर स्थित है।

रोज की भांति जेपी रविवार के दिन दुकान के लिए घर से निकला था की दुकान से कुछ ही दूरी पर पहले से घात लगाए हौसला बुलंद बदमाशो ने सरेराह जेपी की प्लेटिना गाड़ी को पैरों से मारकर डिसबैलेंस कर दिया जिससे जेपी मौके पर गाड़ी सहित गिर गया जमीन पर गिरे हालात में ही बदमाशो ने जेपी के सिर में सटाकर गोली मार कर मौके से फरार हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने जेपी को तत्काल ईलाज के लिए जिलाचिकित्सालय लाई जहाँ ईलाज के दौरान डॉक्टरों ने जेपी को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पहुँचे एसपी रामबदन सिंह से मृतक के भाई से पूछताछ कर घटनास्थल के बगल में स्थित घर मे लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशो की पहचान मृतक के छोटे भाई से कराए।

परिजनों को आश्वासन देते हुए एसपी ने जल्द घटना में शामिल बदमाशो की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *