Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 24 at 5.46.34 PM

Breaking: एक समुदाय के लोग द्वारा पिता पुत्र को लाठी डंडे से किया प्रहाण पर हमलावरों के ऊपर कार्यवाही न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

डीएम व एसपी द्वारा परिजनों को दिया कार्यवाही का आश्वासन, खुला सड़क जाम।

मीरजापुर। अदलहाट, स्थानीय थाना अंतर्गत शुक्रवार को देर शाम शर्मा मोड़ स्थित एक दुकानदार पर कुछ लोगों द्वारा प्राणघातक हमला कर दिया गया था जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता उम्र 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय धन्नूलाल गुप्ता थाना क्षेत्र के शर्मा मोड़ तिराहे पर मूंगफली रेवड़ी लाई चने की दुकान किराए के मकान में दुकान खोलकर परिवार की जीवन यापन करता था।

शुक्रवार की शाम पड़ोस के गरौडी ग्राम निवासी एक समुदाय लोग लाठी-डंडे तथा राड के साथ दुकान पर पहुंचे तथा राजेंद्र को गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगे वहीं बैठे उसके पुत्र राजकुमार उर्फ अमन उम्र 15 वर्ष पुत्र राजेंद्र गुप्ता। पिता को बचाने लगा वही बचाव में अमन को भी हमलावर राड से सर पर वार कर लहूलुहान कर दिए। जिससे वह गिर कर बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार पहुंचाया जहां घायल युवक की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति अभी तक गंभीर बनी हुई है पिता राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने गरौडी निवासी चार युवकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा कायम कर तफ्तीश कर रही है।

इसी घटना के क्रम में दिन रविवार की दोपहर को बीते शुक्रवार देर शाम शर्मा मोड़ स्थित एक दुकानदार से एक समुदाय के युवकों द्वारा हुई मारपीट की घटना में पिता-पुत्र घायल।जिसमें पुत्र की हालत नाजुक बनी हुई है इसी घटना से आक्रोशित होकर स्थानीय निवासियों हजारों कस संख्या में वाराणसी शक्तिनगर मार्ग को जाम कर दिया। जाम सड़क जाम की सुचना मिकते ही मौके पर पहूंचे मीरजापुर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी अजय सिंह साथ मे कई पुलीस अधिकारी व कई थानों की पुलिस फोर्स व पीएसी बल के साथ सड़क जाम को हटवाने में लग गए। उसी दौरान लगभग दो से तीन घण्टे के बाद डीएम व एसपी के द्वारा पीड़ित के परिजनों को समझा बुझाकर एवं जल्दी ही कार्यवाही का आश्वासन देकर सड़क खुलवा दिया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *