Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 24 at 5.14.38 PM1

संयुक्त राष्ट्र दिवस पर लोगों को दी गयी नालसा मोबाइल ऐप व सरकारी सुविधाओं की जानकारी

 

ब्यूरो रिपोर्ट राकेश पाण्डेय IBN NEWS गाजीपुर

गाजीपुर: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर संयुक्त राष्ट्र दिवस जागरूकता शिविर प्राथमिक पाठशाला मेहरल्लीपुर एवं अंधऊ ग्राम पंचायत में आयोजन किया गया। जिसके उद्देश्य में उल्लेख है कि यह अन्तर्राष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है।

संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में 193 देश है, विश्व के लगभग सारे अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश शामिल है।

इस संस्था की संरचन में आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय और अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय सम्मिलित है। डोर टू डोर कैम्पेन तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम तहसील विधिक सेवा समिति, सैदपुर एवं सेवराई के अन्तर्गत श्री रणजीत कुशवाहा, पी0एल0वी0 सैदपुर एवं कंचन मौर्या,पी0एल0वी0 सैदपुर ने जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया.

पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा पम्फलेट,लिफलेट्स, हैण्डबिल वितरीत किया गया तथा डोर टू डोर नालसा मोबाइल ऐप योजना एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी गयी

सुभाष कुमार भारती, मुख्यालय, पीएलवी एवं सुभाष कुमार पी0एल0वी0 सदर द्वारा पम्फलेट/लिफलेट्स, हैण्डबिल बांटा गया।

विकास खण्ड करण्डा, भांवरकोल के ग्राम पंचायत बीरपुर में स्वयं सहायता समूह की बैठक के दौरान लोगो को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना को स्वयं सहायता समूह की महिला अध्यक्ष ने समूह से मिलने वाली सहायता एवं महिलाओ को स्वरोजगार के बारे में बताया गया जिसमें समूह की सभी महिला सदस्य उपस्थित रही तथा विकास खण्ड बिरनों जनार्दन कुमार, बीएमएम, बिरनों व उपस्थित लोगों को योजनाओ से लाभांवित किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *