Breaking News

समस्याओं का अनदेखी कर रहा है प्रशासन

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

चुनार (मीरजापुर)तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुकुलपुरा विकास खंण्ड नरायनपुर के मुख्य मार्ग मे बना गढ्ढा जान लेवा साबित हो रहा है जिधर से प्रशासन सैकड़ों बार गुजरता है परन्तु अंजान बने रहते है।इस समस्या से जिले के अधिकारी भी भलीभाँति अवगत है पर निदान अभी तक नही हो पाया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सुकुलपुरा के मुख्य मार्ग मे बीचों बीच बना गढ्ढा जान लेवा साबित हो रहा है किसी दिन भी बड़ी घटनाओं का संभावना बना रहता है।

 

इस मार्ग से आगे जाने पर ग्राम पंचायत फिरोजपुर के नाचिरागी मौजा ललईपुर परगना भगवत मे स्थित सरकारी गौवशाला है जहा तहसील व जनपद के अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है।पर समस्या से अवगत होने के बाद भी अंजान बने रहते है और समस्या का अंदेखी करते हैं। उलेखनीय है इस संबंध मे हिंदी दैनिक मान्यवर मे समाचार प्रकाशित हो चुका है और संबंधित जूनियर इंजीनियर से काम होने का बयान भी लिया गया था पर आजतक समस्या ज्यो कि ज्यो है। संबंधित ग्राम प्रधान, अधिकारी व क्रमचारी एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि उदासीन बने हुए है।जिले के आलाअधिकारियों से मांग है कि जिम्मेदार को कड़ी चेतावनी देते हुए समस्या का जल्द से जल्द निदान कराए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *