Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 24 at 9.44.03 AM

अहरौरा नगर ठेला ब्यसाईयो को मिलेगा रोजगार

 

संवादाता मो हदीश अहरौरा

अहरौरा- , शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद द्वारा आठ दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन किया गया है। नगर पालिका कार्यालय के पास मेले का स्थान चयन किया गया है। मेले में  स्ट्रीट वेंडर के लिए समुचित स्थान की व्यवस्था की जाएगी। इसका मकसद पटरी दुकानदों का कारोबार बढ़ाना है। पटरी दुकानदारों को इसके लिए समुचित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। साथ में फूड स्टाल व बच्चों के लिए सुरक्षित प्रकार के झूले आदि भी लगवाए जाएंगे। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए मंच की व्यवस्था की जाएगी।

सभासद कुमार आनंद ने बताया कि मेले को आकर्षक बनाने के लिए सेल्फी, सेल्फी विद ग्रेट लीडर्स और विभिन्न प्रकार के पोस्टर, स्लोगन आदि की प्रगतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। मेला स्थल पर सफाई की विशेष व्यवस्था की जाएगी। कोविड से बचाव के भी जरूरी उपाय किए जाएंगे। स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के एक डेडीकेटड पंजीकरण डेस्क की व्यवस्था भी की जाएगी।ईओ नवनीत सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर आठ दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। इसकी तैयारियां जोरो से चल रही है। दीपावली पर्व पर मेला खास तौर से आयोजित किया गया है। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *