Breaking News
IMG 20211024 121221 1

सिसवा नगर पालिका परिषद में श्री साईं जी का विहंगम दृश्य व मंचन देखकर आत्म विभोर हुए श्रद्धालु गण

सिसवा नगर पालिका परिषद में श्री साईं जी का विहंगम दृश्य व मंचन देखकर आत्म विभोर हुए श्रद्धालु गण
Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार महराजगंज
परम परोपकारी ,सबके रक्षक व सर्वदा कल्याण कारी श्री साईं बाबा मंदिर में आयोजित साईं महोत्सव में शनिवार को साईं बाबा की भव्य शोभा यात्रा नगर पालिका परिषद में श्रदापूर्वक निकाली गई और इसके उपरांत देर रात तक भक्तगण साईं लीला देख आत्म-विभोर होते रहे।

बताते चले कि मंदिर परिसर में साईं बाबा की पूजा-अर्चना के बाद साईं बाबा की भव्य झांकी सजाकर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु, श्री साईं राम के गगनभेदी जयकारा लगा रहे थे और उनके भजनों पर थिरक रहे थे। महिला श्रद्धालु निशान पताका लेकर आगे-आगे चल रही थीं जबकि पुरुष श्रद्धालु पालकी रथ को आस्था की डोर से खींचते हुए चल रहे थे।

शोभा यात्रा के समापन के बाद कमानी ग्राउंड में कोलकाता के मनीष गुप्ता की टीम द्वारा प्रस्तुत साईं बाबा के जीवन पर आधारित श्री साईं लीला ने साईं भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। देर रात तक चले साईं लीला के बाद महोत्सव का समापन किया गया।

इस दौरान लोकप्रिय व्यसायी गिरधारी केडिया, हिमांशु केडिया,अंकित लाठ,विश्वनाथ जायसवाल, संजय जायसवाल, बबलू शर्मा, कृष्णमुरारी सिंह, शिबू केडिया,अनन्या केडिया,सुषमा केडिया, अनिता शर्मा,अनिता बिस्वास, अंशुमान विस्वास,राजेश जायसवाल,गोविंद सोनी,उमा जायसवाल वआशुतोष बंका सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *