Breaking News

ऑपरेशन फिफ्टी व ऑपरेशन तमंचा के तहत अपराधियों पर की जाएगी कार्रवाई -एसएसपी

छोटे से बड़े अपराधियों पर की जा रही कार्रवाई -एसएसपी

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर।अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अब तक हुए घटनाओं का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के नेतृत्व में किया जा रहा है छोटे से बड़े अपराधियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जा रही है अपराध से अर्जित की हुई संपत्ति को जांच कराने के बाद जप्त की जा रही है ऑपरेशन फिफ्टी के तहत चिन्हित अपराधियों चोरी लूट हत्या डकैती वाहन चोरी चैन स्केचिंग में संलिप्त अपराधियों की 15 साल का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है जो सुधर गए हैं उनको किसी भी तरह से परेशान नहीं किया जाएगा केवल उन्हें थाने बुलाकर हस्ताक्षर कराया जाएगा जो अपराध में संलिप्त हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आगे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर के निर्देशानुसार ऑपरेशन तमंचा के तहत कठोर कार्रवाई कर अवैध हथियारों के शौकीन के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी जिससे अपराधों व अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा अपराध में इस्तेमाल होने वाले अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन ‘तमंचा’ के जरिये अपराध एवं अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों की बरामदगी कर आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने की योजना के तहत पब्लिक के सहयोग से असलहा की सोषक तक हमे पहुंचने के लिए बीट कांस्टेबल एवं गांव के चौकीदार व मुखबिरों की मदद से सूचना एकत्र करने के बाद अवैध हथियारों के ठिकानों पर छापेमारी कर उसे बरामदगी करने की योजना बनाई जा रही वहीं यह अवैध हथियार कहां से आए उसके बारे में भी पूरी सूचना एकत्रित कर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की योजना बनाई जा रही ताकि अपराध में इस्तेमाल हो रहे अवैध हथियारों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सके। इसके बाद पुलिस टीम बनाकर ऐसे हथियारों की बरामदगी की जाएगी और पूछताछ के जरिए उसके बारे में पूरी छानबीन की जाएगी इस अभियान में अवैध हथियारों से जुड़े अपराधियों को गिरफ्तार कर उनकी क्राइम हिस्ट्री को भी खंगाला जाएगा। अवैध शस्त्र की बरामदगी के पश्चात अभियुक्तों से बरामद शस्त्र/ कारतूस के मूल श्रोतों के सम्बन्ध में गहराई से पूछताछ कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। जनपद में शस्त्र लाइसेंस दुकानों का सत्यापन संबंधित क्षेत्राधिकारी द्वारा कराया जा रहा है उनकी दुकान से कितने कारतूस किसको बेचा गया और कितना उनकी दुकानों पर बचा हुआ है उनके स्टॉक का पूरा विवरण इकट्ठा किया जाएगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *