Breaking News

जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलवाकर की गई कार्यवाही

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। प्रभारी पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सुभाषचन्द्र शाक्य के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो में शराब बनाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं स्थानों पर अवैध शराब के विरुद्ध 24 घण्टे का एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में जनपदीय पुलिस बल द्वारा कुल 53 स्थानों पर दबिश/चेकिंग की गई। जिसके तहत 09 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल 140 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद करते हुए 03 कुतंल लहन, भट्ठियों व शराब बनाने में प्रयुक्त पात्रों को नष्ट किया गया। जिनका थानावार विवरण निम्नवत् है-

▪️ थाना विन्ध्याचल उ0नि0 इन्द्रभूषण मिश्रा मय हमराह हे0का0 सुदिश पाण्डेय द्वारा अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र रामा कोल निवासी पटेंगरा नाला कोलान बस्ती थाना विन्ध्याचल मीरजापुर को 10 ली0 अवैध कच्ची देशी शराब के साथ पटेंगरा नाला रेलवे पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में उ0नि0 माया शंकर यादव मय हमराह हे0का0 प्रवीण राय, का0 अजय प्रताप सिंह द्वारा अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र राजेन्द्र निवासी महुवरिया खुर्द थाना विन्ध्याचल मीरजापुर को 20 ली0 अवैध कच्ची देशी शराब के साथ दादर कलां से गिरफ्तार किया गया।

▪️ थाना कोतवाली देहात उ0नि0 जय प्रकाश व उ0नि0 अकरम खां मय हमराह द्वारा ग्राम हनुमना में अवैध शराब के विरूद्ध जारी अभियान के तहत कुल करीब 03 कुंतल लहन, भट्ठियों व शराब बनाने में प्रयुक्त पात्रों को नष्ट किया गया।

▪️ थाना पड़री उ0नि0 संजय यादव चौकी प्रभारी पैड़ापुर मय हमराह का0 रवीन्द्र कुमार द्वारा अभियुक्त महेन्द्र पुत्र लखन निवासी नैली थाना पड़री मीरजापुर को 10 ली0 अवैध कच्ची देशी शराब के साथ रोहित मार्का ईंट भट्ठा माधवपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।

▪️ थाना लालगंज व0उ0नि0 रामेश्वरनाथ यादव मय हमराह हे0का0 राजेश सिंह, हे0का0 वकील व म0का0 अन्तिमा यादव द्वारा अभियुक्ता उषा पत्नी माधव व सन्नो पत्नी मोहन निवासिनी खजुरी थाना लालगंज मीरजापुर को 25 ली0 अवैध कच्ची देशी शराब के साथ खजुरी कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया तथा शराब बनाने की एक भट्ठी व पात्रों को नष्ट किया गया ।

▪️ थाना हलिया उ0नि0 योगेन्द्रनाथ पाण्डेय चौकी प्रभारी ड्रमण्डगंज मय हमराह का0 राजुकमार द्वारा अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी देवहट थाना हलिया मीरजापुर को 20 ली0 अवैध कच्ची देशी शराब के साथ छोटका हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में उ0नि0 सुभाषचन्द्र यादव व उ0नि0 गंगा सागर सिंह मय हमराह हे0का0 रामआशीष यादव द्वारा अभियुक्त हरिश्चन्द्र पुत्र रामप्यारे निवासी नौगवां थाना हलिया मीरजापुर को 20 ली0 अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गुलपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

▪️ थाना अदलहाट व0उ0नि0 श्रीराम सिंह यादव मय हमराह हे0का0 विनय कुमार, का0 संतोष सिंह द्वारा अभियुक्त सुखराम पुत्र बन्देपुराव निवासी सोबरन टोली थाना लौहरदग्गा जनपद रांची झारखण्ड को 15 ली0 अवैध कच्ची देशी शराब के साथ रूपौधा से गिरफ्तार किया गया।

▪️ थाना जमालपुर उ0नि0 अरविन्द कुमार गुप्ता मय हमराह हे0का0 संतोष, का0 अजय सिंह द्वारा अभियुक्त अशोक बियार पुत्र बजरंगी निवासी जमही थाना जमालपुर मीरजापुर को 10 ली0 अवैध कच्ची देशी शराब के साथ जफरखानी माइनर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया ।

▪️ थाना मड़िहान उ0नि0 रमाशंकर यादव चौकी प्रभारी राजगढ़ मय हमराह द्वारा अभियुक्त कैलाश नाथ सहदेव निवासी नदिहार थाना मड़िहान मीरजापुर को 10 ली0 अवैध कच्ची देशी शराब के साथ नदिहार से गिरफ्तार किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *