Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 12 at 11.50.01 PM

एक अदद कट्टा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। थानाध्यक्ष झंगहा द्वारा उ0नि0 विजय प्रताप सिंह चौकी प्रभारी बरही के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी थी। उक्त टीम द्वारा सोमवार की रात 11 बजे के करीब भगने बंधे से रविदयाल पुत्र लोकनाथ भारती ग्राम जमरू थाना झंगहा जनपद गोरखपुर को एक अदद कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। रविदयाल मु0अ0सं0 266/19 धारा 323,452,504,506 भादवि
व मु0अ0सं0 368/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियुक्त है। गिरफ्तारी के समय 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 विजय प्रताप सिंह, उ0नि0 शिव कुमार, कां0 विकास तिवारी, का0 धीरेन्द्र सिंह यादव, का0 अभिषेक कुमार शामिल रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *