Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 12 at 11.51.38 PM

महामंडलेश्वर ने खोला माँ दुर्गा का पट

महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी द्वारा पादरी बाजार स्थित सार्वजनिक काली मंदिर पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खोल कर अनावरण किया गया।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी द्वारा पादरी बाजार स्थित सार्वजनिक काली मंदिर पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खोल कर अनावरण किया गया।
शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि मंगलवार को महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी द्वारा पादरी बाजार स्थित सवार्जनिक शिव काली मंदिर पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खोल कर अनावरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर माता के प्रति आस्था व श्रद्धा निवेदित की। सार्वजनिक शिव काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति के तत्वधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी मौजूद रही। उन्होंने वैदिक मंत्रोचार के बीच माता रानी का पट खोला। उसके बाद आरती पूजन कर मां भगवती की आराधना की। शंखनाद के साथ श्रद्धालुओं ने किया का प्रथम दर्शन। इस दौरान घंट घड़ियाल के साथ मां की जयघोष गुंजा रहा।
महामंडलेश्वर ने बताया कि हिंदू सनातन धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व माना गया है। इस दौरान दुष्टों का विनाश करने के लिए माता पार्वती दुर्गा का रूप धारण कर अवतरित हुई थी। इन नव दिनों में माता का विभिन्न स्वरूप में पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि का पर्व आराधना और उपासना के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने मां भगवती से देश की कल्याण के लिए कामना की।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सोमनाथ,शेरू जायसवाल, सुनील यादव, मनीष गुप्ता, विकाश गुप्ता, आदित्य नाथ, प्रवीण, गोल्डेन, सूरज, नीतीश, टप्पू। इसके आलावा मुख्य रूप से समरेन्दु सिंह, अमरदीप गुप्ता, शीतल कुमार मिश्र, राकेश सिंह, नेहा मणि आर्या, सिद्धि गुप्ता, नैना सिंह, रत्ना सिंह, नैना, शिल्पा, दीपक मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *