Breaking News
IMG 20220716 212916

पिकअप समेत पचास बोरी यूरिया खाद के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के परसौना में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर फरेन्दा एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने एक पीकप पर लदा 50 बोरी यूरिया खाद के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोल्हुई पुलिस को सौंप दिया । बताते चले कि फरेन्दा एसडीएम को मुखबिर ने भोर में सूचना दी कि एक पीकप से यूरिया खाद जा रहा है ।

इस सूचना के आधार पर एसडीएम फरेन्दा पीकप के पीछे लग गये और थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह को सूचना दी। सूचना पर कोल्हुई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अभियुक्त को पकड़ लिया गया।अभियुक्त ने अपना नाम पता अशोक मद्देशिया पुत्र बाबूलाल मद्देशिया सा0 कौलही थाना नौतनवा जनपद महराजगंज बताया। अभियुक्त को कोल्हुई थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह व उपनिरीक्षक गंगाराम यादव ने 50 बोरी यूरिया खाद पीकप के साथ नौतनवा कस्टम को सौप दिया । इस सम्बन्ध में एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने बताया कि मुखबीर के सूचना पर एक पीकप पर लदा 50 बोरी यूरिया खाद को बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । यूरिया खाद कुरहवा से होकर नेपाल ले जाया जा रहा था ।अभियुक्त, माल और पीकप को कोल्हुई पुलिस को सौप दिया गया। रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0001

वाराणसी का एक युवक पिकनिक के दौरान लखनिया दरी झरने में डूब गया।

सोमवार को सुबह एस डी आर एफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *