Breaking News
screenshot 20220716 1807321119525809294318588

फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या का वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन शुरू

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या का वार्षिक चुनाव 2022- 23 के लिए नामांकन शुरू हो गया। शुक्रवार को पहले दिन भारी गहमागहमी के बीच प्रतिष्ठा पूर्ण अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री संयुक्त मंत्री कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी समेत 23 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। प्रत्याशियों का नामांकन मंगलवार को भी होगा । 28 जुलाई को होने जा रहे वार्षिक चुनाव में 2101 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेेंगेे।

  बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी सुशील कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद पर 5 प्रत्याशियों ने भारी गहमागहमी के बीच पर्चा दाखिल किया।अध्यक्ष पद पर कालिका प्रसाद मिश्र राघवेन्द्र प्रताप सिंह अशोक कुमार पाण्डेय इंद्र प्रताप सिंह उर्फ लल्ला अवधेश तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ अपना अपना पर्चा दाखिल किया है। उपाध्यक्ष पद पर 4 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है जिसमें देवकीनंदन त्रिपाठी सुरेंद्र कुमार सिंह रामकुमार यादव व महेंद्र दुबे हैं। प्रतिष्ठा पूर्व महामंत्री पद पर सूर्य नारायण सिंह व विपिन कुमार मिश्रा ने अपने भारी समर्थकों के साथ नामांकन किया। वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर 2 प्रत्याशियों सुशील कुमार मिश्रा व विकास श्रीवास्तव ने नामांकन किया है। संयुक्त मंत्री प्रथम के पद पर 2 प्रत्याशियों प्रमोद शंकर पांडे व राजेश कुमार तिवारी ने नामांकन किया। संयुक्त मंत्री द्वितीय के पद पर रविंद्र कुमार पांडे व जय प्रकाश पाल ने नामांकन किया है। कार्यकारिणी ए पद पर 2 प्रत्याशियों सलाहुद्दीन व हरिनाथ सिंह ने नामांकन किया । कार्यकारिणी बी के पद पर आशीष त्रिपाठी व राम प्रकाश तथा कार्यकारिणी सी के लिए उपेंद्र मिश्रा व बद्री यादव ने पर्चा भरा है।

नामांकन के पहले दिन कचहरी परिसर में सुबह से ही प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भारी भीड़ के साथ उत्साह देखा गया। वही नामांकन के दौरान एल्डर्स  कमेटी के चेयरमैन श्रवण कुमार मिश्रा सदस्य सईद खान आर पी सिंह रामजीत यादव के अलावा बार एशोसिएशन  के उपाध्यक्ष राजीव कुमार पांडे महामंत्री  कृष्ण कुमार वर्मा सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं नामाकन के दूसरे दिन शनिवार को फैजाबाद बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष के पद पर राजेन्द्र  प्रताप सिंह उपाध्यक्ष के पद पर अन्जनी कुमार  त्रिपाठी व चंद्रभान सिंह के अलावा अन्य पदों के प्रत्याशी भी नामांकन करेंगे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *