Breaking News
WhatsApp Image 2025 04 05 at 6.02.55 AM

अयोध्या: वक्फ संशोधन बिल को लेकर सतर्क रही पुलिस, शांतिपूर्वक अदा हुई जुमे की नमाज़

✍️ रिपोर्ट: मुदस्सिर हुसैन, IBN NEWSWhatsApp Image 2025 04 05 at 6.02.55 AM

मवई (अयोध्या): वक्फ संशोधन बिल को लेकर संभावित विरोध को देखते हुए मवई पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के मद्देनज़र क्षेत्र की सभी मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे।

थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी स्वयं पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते नज़र आए और मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाकात कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सण्डवा, नेवरा, मवई, मोहम्मदपुर दाऊदपुर, नरौली, भैंसौली सहित विभिन्न मस्जिदों का दौरा किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि नमाज़ शांतिपूर्वक अदा की गई और क्षेत्र में पूरी तरह अमन-चैन का माहौल बना रहा। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

पुलिस की सक्रियता और सहयोग से शुक्रवार का दिन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, जिससे स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …