Breaking News
WhatsApp Image 2025 04 04 at 7.33.50 PM

देवरिया: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मिठाइयों के लिए नमूने, जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

देवरिया, 04 अप्रैल। जनपद में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। WhatsApp Image 2025 04 04 at 7.33.50 PMविभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के संज्ञान में आने के बाद सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय विनय कुमार सहाय के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में कनक स्वीट्स प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई।

कड़े निरीक्षण के दौरान लिए गए मिठाइयों के नमूने
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने प्रतिष्ठान का सघन निरीक्षण किया और गुणवत्ता जांच के लिए निम्नलिखित मिठाइयों के नमूने संग्रहित किए:
केक
छेना मिठाई
पतीसा
लड्डू

कुल चार नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इन अधिकारियों की रही सहभागिता
इस कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के साथ प्रेमचंद्र, राम यादव, मानवेंद्र कुमार, घनश्याम वर्मा, राजू पाल और नेहा त्रिपाठी (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) शामिल रहे।

👉 खाद्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थों की सूचना प्रशासन को दें ताकि उचित कार्रवाई हो सके।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …