मीरजापुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चिल्ह पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की।
गिरफ्तारी और बरामदगी मुखबिर की सूचना पर 27 मार्च 2025 को थाना चिल्ह क्षेत्र के ग्राम टेढ़वा के पास सघन चेकिंग के दौरान दो चार पहिया वाहनों को रोका गया।
- स्विफ्ट कार (BR 04 AR 0737)
- डिजायर कार (BR 01 PR 0211)
तलाशी के दौरान दोनों वाहनों में छिपाकर रखी गई 240 बोतल (180 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार तस्कर:
- धीरज कुमार (22) पुत्र चन्द्रशेखर राय, निवासी दाउतपुर, थाना शाहपुर, पटना, बिहार
- राजकुमार (26) पुत्र टुन्नु राय, निवासी गौरैया स्थाना, थाना मनेर, पटना, बिहार
- पंकज कुमार (24) पुत्र अशोक राय, निवासी हरशाम चक, थाना अकिलपुर, पटना, बिहार
- वरूण कुमार सिंह (26) पुत्र सुरेश सिंह, निवासी गोलारोड़, थाना रूपसपुर, पटना, बिहार
- प्रिंस राज (22) पुत्र राजेन्द्र चौबे, निवासी बैंक कॉलोनी, थाना एअरपोर्ट, पटना, बिहार
पूछताछ में खुलासा: गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे हरियाणा से सस्ती दर पर शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये है।
आगे की कार्रवाई: गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना चिल्ह में मुकदमा संख्या 66/2025, धारा 63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। दोनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।
पुलिस टीम:
- प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह (थाना चिल्ह)
- निरीक्षक राजीव कुमार सिंह (प्रभारी एसओजी)
- उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह (प्रभारी सर्विलांस)
- आबकारी निरीक्षक अखिलेश चन्द्र द्विवेदी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के लिए सराहना दी और अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।