Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – भाजपा के आठ साल के शासन में जनता का जीना हुआ दूभर – केशवचन्द यादव

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

IMG 20250328 WA0006

सलेमपुर, देवरिया। आज देश व पूरे प्रदेश में जनता भाजपा के खोखले वादे से परेशान हो गई है। प्रदेश में भाजपा के आठ साल के शासन में जनता का जीना दूभर हो गया है। उक्त बातें सलेमपुर कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा ।उन्होंने कहा कि यह सरकार महंगाई को रोकने में विफल साबित हुई है। इस जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खराब हो गई है, ग्रामीण क्षेत्र के पीएचसी, सीएचसी, केवल रेफरल अस्पताल बन कर रह गए हैं। अब तक जिला अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू नही हुआ है। पूरे पूर्वांचल के सबसे उपेक्षित जिला देवरिया हो गया है, यहां उच्च शिक्षा संस्थाओं का अभाव है।नौजवान रोजगार के अभाव में दर दर भटक रहा है। क्षेत्र के सलेमपुर, भाटपाररानी, बनकटा, लार रोड में कोरोना काल के पहले जो ट्रेनें चलाई जा रही थी, उसे भी बंद कर दिया गया। कई बार घोषणा के बाद भी बंगरा बाजार में हल्दी का कारखाना नही लगाया गया। यह सरकार अपने अपने आठ साल के कार्यकाल में विकास का ढिंढोरा पीट रही है। देवरिया व सलेमपुर में घोषणा के पश्चात भी बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू नही हो सका है। जबकि पहले से ज्यादा यात्री बढ़ गए हैं।

केशवचन्द यादव ने कहा कि पूरे जनपद में भाजपा के विधायक हैं लेकिन जिस गति से जिले का विकास होना चाहिए वह नही हुआ है। जनता का विश्वास भाजपा से उठ गया है। प्रेस वार्ता के समय निवर्तमान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय,सत्यम पाण्डेय, जे पी यादव,वशिष्ठ मोदनवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …