Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 06 at 5.13.55 PM

14 सितंबर को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत और जिले के समस्त विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ हुईं चर्चा

 

बलिया। माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अमित पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में श्री हरीश कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद के समस्त विद्युत विभाग के अधिकारीगण, की प्री – ट्रॉयल बैठक राष्ट्रीय लोक अदालत 14 सितम्बर को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी। 14 सितंबर को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा लम्बित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण किये जाने हेतु चर्चा की गयी। WhatsApp Image 2024 09 06 at 5.13.55 PMश्री हरीश कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बैठक में उपस्थित विजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु प्रयासरत रहें तथा लम्बित मामलों विशेष तौर पर विद्युत अधिनियम से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण पर बल दिया गया। साथ-ही लोक अदालत का व्यापक प्रचार – प्रसार, स्थानीय स्तर पर सहयोग प्राप्त करते हुये करें, तथा आम जनता को लोक अदालत के प्रति जागरूक करें। साथ -ही मामलें को यथासम्भव विधिक प्रावधानों के अधीन रहते हुये सुलह-समझौते एवं लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराने हेतु जनता को प्रेरित करें। बैठक में श्री अभिषेक यादव अधिशासी अभियन्ता, श्री नरेन्द्र प्रकाश अधिशासी अभियन्ता, श्री मोलचन्द्र शर्मा अधिशासी अभियन्ता एवं श्री राज कुमार सिंह अधिशासी अभियन्ता उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *