Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 06 at 5.48.32 PM

बलिया, अज्ञात द्वारा धोखाधड़ी कर खाते से निकाले गए एक लाख पच्चास हजार रुपए खाते में आए वापस

 

बलिया,दिनाँक-06.09.2024 को साइबर थाना बलिया द्वारा अमित कुमार के खाते से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 1,50,000.00/- रूपये को उनके खाते मे वापस कराया गया ।बता दें कि दिनांक-11.01.2024 को शिकायतकर्ता अमित कुमार पुत्र श्री नवीन सिंह निवासी वार्ड नं0 बख्तियारपुर थाना बख्तियारपुर जनपद पटना बिहार, वर्तमान पता -रसड़ा थाना रसड़ा बलिया द्वारा एनसीआरपी पोर्टल/साइबर क्राइम हेल्पलाईन-1930 के माध्यम से एक शिकायत दर्ज करायी गयी थी। जिसमें बताया गया कि शिकायतकर्ता के बैंक आफ इण्डिया के खाते से दिनांक-11.01.2024 को कुल-1,00000.00/- रूपये तथा बैंक आफ बड़ौदा के खाते से कुल-50,000.00/- रूपये कुल-150000.00/- रूपये (शब्दो में- एक लाख पचास हजार रूपये मात्र) फर्जी तरीके से ट्रांसफर कर लिया गया ।WhatsApp Image 2024 09 06 at 5.48.32 PM
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर व नोडल थाना साइबर क्राइम बलिया के निर्देशन मे थाना साइबर क्राइम द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनांक- 06.09.2024 को शिकायतकर्ता अमित कुमार के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि कुल-1,50,000.00/- रूपये को वापस करा दिया गया । शिकायतकर्ता अमित कुमार द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना साइबर क्राइम टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *