Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 08 at 8.37.26 PM

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया मेजा डैम का निरीक्षण

 

बांध के रखरखाव और टूरिस्ट प्लेस के रूप में विकसित करने को लेकर दिए निर्देश
(प्रमोद कुमार गर्ग)

WhatsApp Image 2024 07 08 at 8.37.26 PM
भीलवाडा 08 जुलाई। जिला कलक्टर नमित मेहता व पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने सोमवार शाम मांडल स्थित मेजा बांध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने बांध के रखरखाव व सौंदर्यीकरण के साथ बांध से जुड़ी सड़को की मरम्मत, गेस्ट हाउस, तरणताल, कैंटीन, बच्चों के पार्क तथा पार्किंग स्थल की मरम्मत और देखरेख को लेकर दिशा निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और उपखंड अधिकारी से निरीक्षण के दौरान बांध की भराव क्षमता, पानी की आवक, पेयजल आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली।

जल संसाधन विभाग के अधिकारी ने बताया कि बांध के विकास एवं टूरिस्ट प्लेस बनाने के लिए योजना बनाई है। जिसकी स्वीकृति प्राप्त होते ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। जिला कलक्टर मेहता ने बीडीओ और संबंधित अभियंता को नरेगा के माध्यम से साफ सफाई और पार्क में समय समय पर झाड़ियों को हटाने और घास की कटाई करने के लिए निर्देशित किया।WhatsApp Image 2024 07 08 at 8.37.23 PM

इस अवसर पर एसडीएम मनोज कुमार, बीडीओ धनपत सिंह, तहसीलदार विपिन शर्मा व जल संसाधन विभाग व पीएचईडी के अधिकारी मौजूद रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *