Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 09 at 11.32.52 AM

650 टन खनिज बजरी को खुर्दबुर्द किया

 

(प्रमोद कुमार गर्ग)WhatsApp Image 2024 07 09 at 11.32.52 AM

भीलवाड़ा, 8 जुलाई। शासन गृह (ग्रुप-10) विभाग के आदेश क्रम में जिले में खनिज बजरी के अवैध खनन/निर्गमन/भंडारण पर पूर्णतया रोक हेतु ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् नमित मेहता, जिला कलक्टर भीलवाड़ा, एवं श्री राजन दुष्यन्त, जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा, के निर्देशानुसार तहसील हमीरगढ़ के ग्राम मंगरोप एवं काछोलिया के नदी क्षेत्र में खनिज बजरी के अवैध स्टॉक पाये जाने पर आज कार्यवाही की गई।

कार्यावाही के क्रम में खान विभाग के खनि कार्यदेशक श्री ओमप्रकाश आगाल एवं श्री मगनाराम मिर्धा मय पुलिस थाना मंगरोप के साथ खनिज बजरी के अवैध स्टॉक स्थल पर पहुंचे । नदी क्षेत्र में पॉच अलग अलग स्थानो पर बजरी का अवैध स्टॉक पाये जाने पर मोके पर ही जेसीबी मशीन की सहायता से लगभग 650 टन खनिज बजरी को खुर्दबुर्द किया गया ।WhatsApp Image 2024 07 09 at 11.32.53 AM

खनि अभियन्ता श्री चन्दन कुमार ने बताया कि भीलवाड़ा जिले में अवैध खनन/निर्गमन /भण्डारण पाये जाने पर उपखण्ड स्तरीय सयुंक्त दल द्वारा निरन्तर कार्यवाहीयां कि जा रही है। इस वित्तिय वर्ष में अभी तक अवैध खनन के कुल 19 प्रकरण, अवैध निर्गमन के 165 तथा अवैध भण्डारण के 9 प्रकरण बनाये जाकर 3.09 करोड़ रूपये कि शास्ति वसुली कि जाकर कुल 23 प्रकरणों में प्रथम सुचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *