मीरजापुर। श्रीरामनवमी पर अहरौरा नगर में धूमधाम से डीजे की धुन पर शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक धुनों और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कई जगह पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद अहरौरा नगर के नेतृत्व में बुधवार को क्षेत्र के सत्यानगंज से राधा कृष्ण मंदिर (स्थल) से शुरू होकर नई बाजार, चुंगी बस स्टैंड संकट मोचन मन्दिर से होते हुए नई बाजार, सरकारी अस्पताल से कुशवाहा नगर, कसरहट्टी, चौक बाजार, तकिया, खरंजा से गोला सहुवाईन, सम्मेत्तर, त्रिमुहानी से पुनः गोला सहुवाईन टिकरा खरंजा, आलू मिल से होते हुए सत्यानगंज स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे युवक धर्म ध्वज लेकर चल रहे थे। शोभयात्रा में छः डीजे, तीन रथ और आगे आगे घोड़ा चल रहा था।
धार्मिक धुनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, भारत माता और हनुमान जी की झांकी आकर्षण केंद्र रहीं।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी,नगर अध्यक्ष डॉ राजकुमार, महेंद्र अग्रहरी, जयकिशन जायसवाल, जितेंद्र कुमार, रामसेवक जायसवाल, प्रहलाद विश्वकर्मा, आशिष पाण्डेय, सिद्धार्थ अग्रहरि, विवेक कुमार, पंकज सोनकर के साथ हजारों रामभक्त शोभायात्रा में शामिल थे।
सुरक्षा के दृष्टि से थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, नगर चौकी प्रभारी मनोज रॉय पुलिस पीएसी बल के साथ रहे।