Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 23 at 7.42.11 PM

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नमित मेहता तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत ने किया राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय का निरीक्षण

 

लोकसभा चुनाव के मध्य नजर मतगणना स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देशWhatsApp Image 2024 03 23 at 7.42.11 PM

बीगोद, 23 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नमित मेहता तथा जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत शनिवार को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, तिलक नगर पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मेहता ने लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की पालना को लेकर मतगणना स्थल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न कक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। श्री मेहता ने स्ट्रांग रूम ,मतगणना कक्ष, ऑब्जर्वर कक्ष, कंट्रोल रूम सहित विभिन्न कक्षों के संबंध में जानकारी ली। मतगणना दिवस पर माकूल सुरक्षा व्यवस्था, बेरिकेडिंग को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2024 03 23 at 7.42.10 PM

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रतन कुमार, सीईओ जिला परिषद श्री शिवपाल जाट, उपखंड अधिकारी श्री एएन सोमनाथ, नगर विकास न्यास सचिव श्री ललित गोयल, नगर परिषद आयुक्त श्री हेमाराम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विमल सिंह, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन श्री नरेंद्र चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *