Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 10 at 6.36.35 PM

पुलिस के अभिन्न अंग हैं चौकीदार- थाना प्रभारी निरीक्षक अहरौरा

 

थाना प्रभारी निरीक्षक ने चौकीदारों के साथ मीटिंग कर सभी को टार्च, सिटी वितरण किया गया

मीरजापुर। गांव में शांति व्यवस्था को कायम रखने तथा किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना पुलिस तक पहुंचाकर उसका दमन करना एक ग्राम प्रहरी (चौकीदार) का परम कर्तव्य है। पुलिस के साथ ही चौकीदारों की भी तैनाती की गई थी, इस लिए पुलिस और चौकीदार का न सिर्फ उद्देश्य एक है, बल्कि वह पुलिस के ही अभिन्न अंग हैं। अहरौरा थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने रविवार को सभी चौकीदारों के साथ मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उसी दौरान सभी चौकीदारों को टॉर्च व सिटी का वितरण किया गया।

WhatsApp Image 2024 03 10 at 6.36.35 PM 1
थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि चुनाव में आचार संहिता के दौरान ग्राम प्रहरी की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। इन दिनों गांव के असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने की जरूरत है। साथ ही अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी अपने बीट पुलिस के माध्यम से अपने थाने को दें ताकि शांति व्यवस्था बरकरार रह सके। और उन्होंने कहा कि गांव छोटा हो या बड़ा, वहां की जिम्मेदारी आप पर ही है। गांव में होने वाले हर अवैध कार्य की सूचना व अपराधियों पर अपनी नजर बनाए रखें।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *