Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 08 at 7.09.05 PM

हर-हर…बम-बम से गूंजा शिवालय, धूमधाम से नगर में निकली शिव बरात

 

शिव बारात में पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही

मीरजापुर। गणेश पूजन के बाद शिव-पार्वती का विवाह का दृश्य देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। शिव बरात का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शिव बरात में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह भंडारा और प्रसाद वितरण किया गया। अहरौरा नगर क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को सुबह पांच बजे से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालओं की भीड़ रही। लोगों ने पूजा अर्चना कर बाबा भोलेनाथ की पूजा की। शिवलिंग पर जलाभिषेक, दूध, बेलपत्र, फूल, धतूरा आदि चढ़ाकर महादेव की पूजा की।

WhatsApp Image 2024 03 08 at 7.09.05 PM
शिव बारात गोला कन्हैया लाल के शिव मंदिर से प्रारंभ होकर सम्मेत्तर त्रिमुहानी से गोला सहुवाईन से होते हुए तकिया, चौक बाजार, कोइरान बाजार से सरकारी अस्पताल, नई बाजार चुंगी से पुनः सत्यानगंज, टिकरा खरंजा, गोला सहुवाईन, गोला कन्हैया लाल में समाप्त हुआ। इस शिव बारात में सुरक्षा के दृष्टि से सीओ मड़िहान नक्सल अमर बहादुर, थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह व नगर चौकी प्रभारी मनोज रॉय मय पुलिस फोर्स मौजूद रही और सादे वर्दी में अराजकतत्वों पर नजर रख रही थी। शिव बरात में सैकड़ों की संख्या में झांकियां भारी संख्या में लोग शामिल हुए। शिव बारात का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजक हनुमान केशरी, हनुमान जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्य, सभासद संजय जायसवाल उर्फ संजू बाबा, मनोज शाह, गोपाल जायसवाल, पप्पू केशरी, धीरज, हिमांशु, दीपक, केशरी के साथ सैकड़ों लोग शिव बारात में शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *