Breaking News
be570e9e 4d7b 484f a3e9 906fa1bff45e

मवई अयोध्या – तेजी से बढ़ रहा है बसपा का जनाधार…..विश्व नाथ पाल

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWSbe570e9e 4d7b 484f a3e9 906fa1bff45e

अयोध्या – बहुजन समाज पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर अयोध्या की सीमा रानी मऊ चौराहा पर बसपा के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां की अगुवाई में बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर श्री पाल ने कहा कि पार्टी संगठन को आगे बढ़ाने व मजबूत स्तंभ के रूप में खड़ा करने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं क्यों कि आने वाले लोक सभा चुनावों में पार्टी को ऊंचे शिखर तक पहुंचाया जा सके।उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में महंगाई,बेरोजगारी से आम जनता परेशान हाल है।

उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में बहन कुमारी मायावती जी की सरकार थी तो प्रदेश खुशहाली के पथ पर आगे बढ रहा था।बसपा ने हमेशा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाए के नारे को लेकर आगे चली है और चलती रहेगी।

लेकिन आज मौजूदा सरकार विकास के झूठे वादे कर जनता को सिर्फ छलने का काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाला समय फिर बसपा सुप्रीमो बहन मायावती जी का होगा।

उनके समय में सुशासन था।अधिकारी अपने समय पर दफ्तर पहुंच जाते थे और लोगों का काम समय पर हो जाता था।बसपा सरकार की नीतियों व बसपा सरकार में बहन कुमारी मायावती जी द्वारा किए गए कार्यों को पार्टी कार्यकर्ता जनता तक उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम करे।

जिससे आने वाला समय बसपा का हो।उन्होंने कहा कि बसपा ने हर समाज का बराबर सम्मान किया है।बसपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम जनपद अयोध्या आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

इस स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां,बसपा के वरिष्ठ नेता गया शंकर निषाद,वरिष्ठ नेता शाह मसूद हयात गजाली,वरिष्ठ नेता दानिश हुसैन,विधान सभा अध्यक्ष हिम्मत सिंह,शाहिद खां,सतीश यादव,गुड्डू,हरिनाम मिश्रा आदि सैकड़ों समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *