Breaking News

किराना व्यवसाई ने पुलिस को तहरीर देने के बाद किया प्रेस वार्ता

IMG 20221225 WA0241 1

 

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

 

गोरखपुर। किराना व्यापारी मनीष जैन ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि हम प्रार्थी मनीष जैन की एक दुकान सिद्धि विनायक ट्रेडर्स के नाम से कौवा दह किराना मण्डी साहबगंज थाना राजघाट स्थित है। और मेरा निजी निवास स्थान मकान संख्या 656 सेवाराम अप्पार्टमेन्ट के सामने वैष्णोपुरम कॉलोनी गैस गोदाम गली दिलेजाकपुर थाना कोतवाली, स्थित है। हम प्रार्थी गोरखपुर किराना कमेटी के सदस्य थे। दिनांक 15/12/2022 को हम प्रार्थी की किराना कमेटी की सदस्यता एक षड्यंत्र के तहत पदाधिकारियों ने समाप्त कर दी। और रोज़ाना किराना व्यापारियों के वहां रजिस्टर घुमा रहे हैं और उसमे लिखा है 15/12/2022 दिन बृहस्पतिवार को हुई बैठक में हुए निर्णय के अनुसार मनीष जैन स्वामी सिद्धि विनायक ट्रेडर्स को कमेटी की सदस्यता से निष्काषित किया गया है। अतः आप सभी व्यापारी बन्धुओं एवं दलाल बन्धुओं से निवेदन है की वे मनीष जैन की फर्म से कोई लेन देन न करें। जिसको प्रेषित करने वाले उमेश चन्द मद्धेशिया अध्यक्ष किराना कमेटी, गोपाल कुमार जयसवाल महामंत्री किराना कमेटी, अतुल कुमार अग्रवाल मंत्री है। हम प्रार्थी का किराने का काफी बड़ा व्यापार है। 08 दिसंबर 2022 को जीएसटी विभाग की जांच की कार्रवाई पुरे पूर्वांचल में एक साथ आरम्भ हुई जिसमे अनियमित कार्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुई। इस सन्दर्भ में हमारे किराना कमेटी के पदाधिकारियों ने मुझसे जीएसटी का विरोध करने को कहा और कहा की मुख्य मंत्री योगी जी महाराज जी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाओ हम तुम्हारे पीछे हैं तुम्हारे साथ पुरे पूर्वांचल के व्यापारी जुड़े हैं उनसे भी दुकान बंद करने का आवाहन करो ताकि ये सरकार गिर जाए या अपना फैसला वापस ले। तो मैंने और मेरे व्यापारी बन्धुओं ने इनका समर्थन नहीं किया और प्रतिदिन दुकान खोली व पूर्वांचल के सभी व्यापारी भाइयों से अनुरोध किया की दुकान खोलिये कोई दिक्कत नहीं है यदि आपका जीएसटी विभाग में रजिस्ट्रेशन है तो दुकान खोल कर बैठने में कोई हर्ज नहीं है। दो दिन बाद किराना कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने मुझे धमकाना आरम्भ किया की तुम्हारे चक्कर में मेरे परिचित सभी व्यापारियों का जीएसटी विभाग में लगभग 50,00,000/- (पचास लाख) रूपए पेनाल्टी लगा है अब इसको तुम्ही भरोगे अतः 50,00,000/- (पचास लाख) रूपए की व्यवस्था करो नहीं तो जान से मार दिए जाओगे और तुम जिसका गुड़गान करते हो वो तुम्हारे घर खाना नहीं पहुंचाने आएगा। मैंने भी कह दिया क्या हुआ मेरी गर्दन कट जाय पर मैं अपने योगी जी महाराज के खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा मेरे बदन का एक-एक बून्द खून उनको समर्पित है, मेरी हर साँस उनके ऊपर न्योछावर है जो करना है कर लो। जिसमे माननीय मुख्य मंत्री महोदय श्री योगी आदित्य नाथ जी महाराज से जलन रखने वाले व्यापारी राजेश कुमार गुप्ता (उर्फ राजू-डी आर), दिनेश मद्धेशिया, उमेश मद्धेशिया, गोपाल जयसवाल, अतुल अग्रवाल, विजय गुप्ता इत्यादि ने हमको टारगेट करके जान से मारने एवं हत्या करने की धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं की गोरखपुर किराना कमेटी में व्यापार करने नहीं देंगे और हम प्रार्थी की रोजाना बिक्री कम हो रही है। क्यूंकि हमारी दुकान में आने वाले हर ग्राहक एवं दलाल को यह लोग धमकी दे रहे हैं की इनका माल खरीदोगे बेचोगे तो तुम लोगों की भी दुर्दशा कर देंगे और उनकी फोटो दूर से खड़े हो कर खींच रहे हैं और उनसे पूछ रहे हैं की कितना पैसा रोज़ इनको देकर आते हो इस बात पर जब ग्राहक एवं दलाल यह पूछते हैं की क्या बात है तो यह सब कहते हैं की तुमको भी लुटवा देंगे और मनीष जैन की दुकान में भी डकैती डलवा देंगे। और इनका व्हाट्सएप्प पर एक ग्रुप है जिसका नाम इन्होने “सबका बाप” के नाम से बनाया है जिस पर यह लोग राजू डी आर से हमेशा महाराज जी को माँ बहेन की गन्दी-गन्दी गाली दिलवाते हैं और पूरे पूर्वांचल के व्यापारियों को दिखाते हैं और कहते हैं की मैंने गाली दी है और वो कोई जवाब देगा तो उसको जान से मार देंगे। श्रीमान जी हम प्रार्थी की प्रतिष्ठा पुरे बाजार और समाज में गिर रही है। जबकि हम प्रार्थी हर साल 10,00,000/- (दस लाख) रूपए के करीब इनकम टैक्स देते हैं और हम शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। हम प्रार्थी का काफी उत्पीडन किया जा रहा है और 50,00,000/- (पचास लाख) रूपए इन सभी के द्वारा माँगा जा रहा था और प्रार्थी के न देने पर उसे किराना कमेटी से निष्काषित कर दिया गया है। श्रीमान प्रार्थी के ऊपर किसी भी प्रकार का एक भी मुकदमा नहीं है। अब यह सभी लोग यह धमकी दे रहे है की तुम्हारा लाइसेंसी पिस्टल है उसका लाइसेंस निरस्त करा दिया जायगा। तथा हम प्रार्थी को अक्सर सड़क पर रोक-रोक कर तमाम प्रकार की धमकी ये लोग देते रहते है की गोरखपुर छोड़ कर भाग जाओ नहीं तो तुम्हारे दूकान का माल लूट लिया जायगा तुम्हारे बच्चों का अपहरण करके उनको जान से मार देंगे तुम्हारे दुकान गोदाम और घर में आग लगा दी जायगी। मेरे घर के आस पास भी यह लोग अक्सर मंडराते रहते हैं तथा सड़क से ही खड़े हो कर के ऊँची-ऊँची आवाज़ में गाली देते रहते हैं और कहते हैं बाहर निकल तुझे योगी बचा नहीं पायेगा। महोदय प्रार्थी जान देने को तैयार है लेकिन अपने महाराज जी के खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुन सकते तथा प्रार्थी को इस बात का डर है की हत्या कर दी जायगी लेकिन अन्तिम साँस तक अपने महाराज जी की जय-जय कार करना नहीं छोड़ेगा। महोदय प्रार्थी की इस सूचना की जांच करवाइये और उपरोक्त अपराधियों को दण्डित करने की कृपा करे।
अतः प्रार्थी का आपसे हाथ जोड़ कर निवेदन है की प्रार्थी के जान माल की सुरक्षा की व्यवस्था करने की कृपा करे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *