Breaking News

उत्तर प्रदेश सरकार स्वामित्व योजना के अंतर्गत गांव में रहने वाले लोगों को आवासीय अधिकार अभिलेख विधायक द्वारा वितरित

IMG 20220625 WA0125

रिपोर्ट बेचन शर्मा

 

गोरखपुर। सहजनवां तहसील अंतर्गत विकासखंड पिपरौली के ग्राम पंचायत क्षेत्र के
जोतबगही, बलूईगाड़ा और डेफरा के राजस्व गांव जंगल विशेश्वर दयाल में आज उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामित्व योजना के अंतर्गत गांव में रहने वाले लोगों को ग्रामीण आवासीय अधिकार अभिलेख (घरौनी) का वितरण पिपरौली ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव और प्रभा बाबा प्रतिनिधि ग्रामीण विधायक द्वारा किया गया।
वितरण के दौरान दिलीप यादव ने कहाकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा पहली बार गांव में रहने वाले लोगों को स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आवासीय अधिकार अभिलेख (घरौंनी) दिया जा रहा है। घरौनी बन जाने से गांव में डीह की जमीनों को लेकर होने वाले झगड़ो से राहत मिलेगी।इसके साथ ही शहरों की तर्ज पर गांव के मकानों का नम्बर जारी होगा। बैंको से कर्ज लेने में भी आसानी रहेगी। आज कुल 69 लोगों के बीच घरौनी का वितरण किया गया।इस दौरान सादर तहसीलदार, बीडीओ अभिशांक निगम, सचिव रवि पांडेय, बृजेश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *