Breaking News

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जनपद में अतिक्रमण हटाने और अतिक्रमण मुक्त सरकारी भूमि के सीमांकन का जारी रहा कार्य

Ibn24×7news
महराजगंज
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जनपद में आज भी अतिक्रमण हटाने और अतिक्रमण मुक्त सरकारी भूमि के सीमांकन का कार्य जारी रहा।तहसील नौतनवां में एसडीएम नौतनवां के नेतृत्व में सोनौली में कुसेरवां में तालाब व खलिहान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद उनका सीमांकन कर भूमि को नगर पंचायत सोनौली को सौंप दिया गया।

IMG 20220522 WA0017इसी प्रकार फरेंदा तहसील में एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आज फरेंदा खुर्द में सरकारी परती व बंजर भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया है और उक्त भूमि का तत्काल सीमांकन करवाकर आनंदनगर, नगर पंचायत को सौंप दिया गया। तहसील सदर और निचलौल में भी अतिक्रमण से मुक्त करायी गयी जमीनों का सीमांकन कराया गया है।जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। अवैध अतिक्रमण सड़क हादसों का कारण बनते हैं इसलिए इनके विरुद्ध अभियान पूरी कठोरता से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सड़कों का अतिक्रमण कर बनाये गए ढाबा, टैक्सी स्टैंड व पार्किंग जनपद में कहीं भी स्वीकार्य नहीं हैं। अतिक्रमण हटाने के अभियान में इनके विरुद्ध प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *