Breaking News

कोठीभार पुलिस टीम द्वारा मॉ की डांट से घर छोड़कर चले जाने वाले नाबालिग की तलाश कर परिवारवालों को सकुशल किया गया सुपुर्द

Ibn24×7news

सिसवा बाजार महराजगंज
पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ0 कौस्तुभ के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में व क्षेत्राधिकारी निचलौल के कुशल पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे “आपरेशन मुस्कान” अभियान के अन्तर्गत थाना कोठीभार पुलिस टीम द्वारा पियूष साहनी उम्र 15 वर्ष पुत्र दीनानाथ साहनी नि0 सोनबरसा बेलवा घाट थाना कोठीभार जनपद महराजगंज जो अपनी मां के डांटने पर नाराज होकर बिना बताये घर से कही चला गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 94/2022 धारा 363 भादवि पंजीकृत है, को आज दिनांक 22.05.2022 को सकुशल बरामद कर उसकी मां को सुकुशल सुपुर्द किया गया।

IMG 20220522 WA0019
बरामदगी करने वाली टीम में प्र0नि0 रामआशीष सिंह यादव थाना कोठीभार जनपद महराजगंज,उ0नि0 अमित कुमार सिंह थाना कोठीबार जपनद महराजगंज व हे0का0 सियाराम थाना कोठीभार जनपद महराजगंज मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *