Ibn24×7news
भिटौली बाजार महराजगंज
जनपद महराजगंज के भिटौली बाजार में फिल्मी अंदाज में कानून के भय से बैखौफ राड ,हाकी और मुंह को गमछे से बाधकर दिनदहाड़े पत्रकार पर हमला करने वाले मनबढो के ऊपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।मनबढो के सरेआम आतंक से जहाँ सरकार की सख्त छवि पर प्रश्नचिंह खड़ा हो गया तो वहीं पुलिस की साख को चुनौती दी गयी।पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मनबढो की खोजबीन मे जुट गयी है। बताते चलें कि उन्नीस मई को धर्मपुर में करीब दर्जन भर से अधिक मनबढ़ किस्म के युवक बाइक पर सवार होकर गांव के कुछ व्यक्तियो के साथ पत्रकार कृष्णमोहन के घर पहुचे।लाठी डंडे,हाकी व राड से लैंस युवको ने दिनदहाड़े बैखौफ होकर पत्रकार के घर हमला बोल दिया।युवको के गैंग को देख ग्रामीण सकते में आ गये।योगी सरकार मे ऐसा दुस्साहस पुलिस की छवि पर सवाल खड़ा कर दिया।पत्रकार कृष्ण मोहन की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद व 10-12अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस को दिये तहरीर मे कृष्णमोहन ने कहा है कि उन्नीस मई को उनके गांव का मोहन नामक व्यक्ति करीब 2.30बजे उनके घर पहुचा और गालियां देने लगा,जब उन्होने मना किया तो उक्त व्यक्ति घर गया तथा कुछ समय बाद अपनी माँ द्रोपदी, भाई सोहन व श्याम सहित दर्ज़न भर अज्ञात लोगो के साथ लोहे का राड ,हाकी तथा डंडा लेकर से हमला बोल दिया। कृष्णमोहन के पट्टीदार शिवराम,अविनाश व उनकी पत्नी गीताजंलि जब उन्हे बचाने पहुचे तो उन्हें भी हमलावरों ने बुरी तरह पीटा।किसी तरह जब वे जान बचाने घर मे पहुचे तो हमलावरो ने घर का सारा सामान भी तोड़ दिया।मनबढो का कृत्य देख ग्रामीण भयभीत हो गये और अफरा तफरी मच गयी।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प़ाच नामजद व 10-12आरोपितो पर भाद अधिनियम1860की धारा147,148,323,504,452,427के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितो की तलाश में पुलिस जुट गयी है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …