Breaking News

सिसवा नगर पालिका परिषद में दूसरे दिन भी चला प्रशासन का बुलडोजर

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
शासन के निर्देश पर शुक्रवार की शाम 3 बजे से नगरपालिका सिसवा कस्बे में रोड़ के बाहर किए गये अवैध अतिक्रमण को नायब तहसीलदार नवीन निश्चल व अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव के नेतृत्व में नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा नगर में हुए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से हटाकर मुक्त किया गया है जिससे नगर में हड़कंप मच गया। इस बाबत नगर के लोगों का आरोप है कि नगरपालिका द्वारा बिना किसी सूचना के अतिक्रमण खाली कराया जा रहा है जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

IMG 20220520 WA0035 1बताते चले कि उत्तर प्रदेश में अवैध तरीकें से किए गए अवैध अतिक्रमण के प्रति प्रशासन सख्त हो चुका है जिसकों लेकर शुक्रवार को महराजगंज जिले के सिसवा नगरपालिका परिषद के रामजानकी मंदिर रोड़ से मेन मार्केट होते हुए सोनार पट्टी व दुर्गा मंदिर तक घरो व दुकानों के आगे टिनसेट लगाकर किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर नायब तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी के मौजूदगी में नपा के कर्मचारियों व जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। उसके उपरांत नगर में दहशत का माहौल बन गया और लोग खुद ही अपने समानों को अंदर करने लगे। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रामदुलारे यादव, लेखपाल अखिलेश सिंह, नगर चौकी प्रभारी अमित सिंह, विनोद गुप्ता व अरुण सिंह सहित नपा कर्मचारी मौजूद रहे।

बिना सूचना दिये बुलडोजर चलाये जाने से लोगों में भारी आक्रोश
“””””’””””””””””””””::
नपा में प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण अभियान से नगर के लोगों का भारी आक्रोश रहा। लोगों का आरोप है कि नपा बिना किसी सूचना के अतिक्रमण हटाया जिससे दुकान प्रभावित हुआ और बुलडोजर के चलने से भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *