Breaking News

अश्लील गाने के विरोध में चली लाठियां

Ibn24×7news
पुरंदरपुर महाराजगंज
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ताल्हि के निवासी दुखरन पुत्र स्व, पांचू हरिजन की लड़की की शादी थी जिसमें दूरदराज से रिस्तेदार आये थे। बीती रात करीब 11 बजे शादी का लावा व हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी कि तभी ताल्हि गाँव के रामकरन पुत्र श्रीराम अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुखरन के दरवाजे पर पहुँचकर जोरजोर से मोटरसाइकिल की आवाज निकालने लगा और मोबाइल से अश्लील गाना बजाना शुरू कर दिया। दुखरन के विरोध करने पर रामकरन भद्दी भद्दी गालिया देते हुए चला गया। कुछ समय बीतने के बाद रामकरन अपने साथ श्यामकरन पुत्र श्रीराम, धर्मेन्द्र रविन्द्र पुत्र पुद्द्न, शनि पुत्र धर्मेन्द्र, व चंदे पुत्र रामदवन समेत करीब दर्जन भर अज्ञात साथियों संग लाठी डंडे लेकर पूरी तैयारी से साथ दुखरन के घर मे घुसकर खूब लाठियां चटकाई जिससे शादी समारोह में आये रिस्तेदार जिसमे सरस्वती पत्नी वंश बहादुर, सोनम पत्नी धर्मेन्द्र, गीता व हरिपाल पुत्र तेजमन, को जहा गंभीर चोटें आई तो वही जाते -जाते दबंगों ने माहौल का लाभ उठातें हुए महिलाओं के जेवरात मंगलसूत्र, झुमकी, टीका, को भी छीन लिया । सूचना मिलते ही पुरंदरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और मामले को शांत किया। इस बाबत एक महिला सरस्वती पत्नी वंश बहादुर ने कहा कि अगर वह मंगलसूत्र लेकर घर नही गयी तो उसका पति उसे घर मे नही घुसने देगा। पीड़ित दुखरन ने बताया कि पुरंदरपुर पुलिस कोई कार्यवाई नही की जिससे दबंगों का हौसला बुलंद होता जा रहा हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर का कहना हैं कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जाँच कर कार्यवाई की जाएगी।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *