Breaking News

जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने गोसदन मधवलिया को गो अभ्यारण्य के रूप में विकसित करने के लिये शासन को भेजा प्रस्ताव

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद महराजगंज में शीघ्र ही प्रदेश का पहला गौ अभ्यारणय शुरू होगा। मंत्री जी द्वारा निराश्रित पशुओं की समस्या के संदर्भ में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि गोसदन मधवलिया को गो अभ्यारण्य के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।गोसदन की 500 एकड़ भूमि पर 5000 गोवंशीय पशुओं को रखने की व्यवस्था करने के साथ ही इस अभ्यारण्य में बायो-फर्टिलाइजर प्लांट, सीएनजी प्लांट व जैविक खेती जैसे कार्य शुरू किए जाएंगे। इससे न सिर्फ निराश्रित पशुओं की समस्या हल होगी बल्कि यह आर्थिक आय का भी स्रोत बनेगा और लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभ्यारण्य को शासन की मंशा के अनुरूप पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जाएगा।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *