Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 08 at 2.35.05 PM

जीन हेनरी डयूनाॅट के जन्मदिवस पर इंडियन रेड क्रास सोसाइटी ने बांटी किट

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

मवई अयोध्या – इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी रूदौली अयोध्या के तत्वाधान में विश्व रेडक्रास दिवस 8 मई जीन हेनरी डयूनाॅट के जन्मदिवस अवसर पर नीतीश कुमार जी जिलाधिकारी अयोध्या के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली अयोध्या में अस्पताल के मरीजों एवं गरीब महिलाओं को हाइजिन किट,अस्पताल कर्मचारी गणों को माॅस्क एवं साबुन वितरण किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि एडिशनल सीएमओ एवं रेडक्रास सचिव डॉ अजय मोहन ने दीप प्रज्वलन कर व हाइजीन किट वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यशैली के बारे में व रेड क्रॉस सोसाइटी के जनक जीन हेनरी डयूनाॅट के व्यक्तित्व पर चर्चा किया।
इस अवसर पर समर्पण उत्थान सोसाइटी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष व रेडक्रास सोसायटी के कमांडर रमेश कुमार यादव, सेंट जॉन एंबुलेंस अधिकारी प्रथम श्रवण कुमार, रेडक्रास सार्जेंट रामराज, समर्पण उत्थान सोसाइटी के प्रबंधक राकेश चंद्र श्रीवास्तव, रेड क्रॉस वॉलिंटियर राम सिंह, हंसराज, रमाशंकर भारती, अमिता गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *