Breaking News
IMG 20220508 083754

पीएमजेवाई के तहत मृतक की पत्नी को मिला दो लाख का चेक

Ibn24×7news
बृजमनगंज महराजगंज
जनपद महराजगंज के बृजमनगंज क्षेत्र के एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र बरगाहपुर पर भारतीय स्टेट बैंक बृजमनगंज के प्रबंधक के द्वारा एक विधवा को पीएमजेवाई के तहत दो लाख का चेक दिया गया।

ग्राम बरगाहपुर के लेहड़ा स्टेशन के रहने वाले राजकुमार विश्वकर्मा ने एसबीआई शाखा में बीते अक्टूबर 2021 में प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत बीमा कराया था तथा एक जनवरी 2022 को उनकी मौत हो गयी थी। इस बाबत ग्राहक सेवा केंद्र बरगाहपुर पर एक कार्यक्रम आयोजित कर मृतक की पत्नी सन्जू देवी को एसबीआई बृजमनगंज के प्रबंधक चन्दन कुमार ने बीमा के तहत दो लाख रूपये का चेक दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान विद्या देवी, ग्राहक सेवा केंद्र बरगाहपुर के संचालक देव नारायन अग्रहरी, ग्राहक सेवा केंद्र बैसार के संचालक अवध नारायन अग्रहरी, खाता धारक बृज बिहारी यादव,राजकुमार,रामप्रकाश व रामभवन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *