Breaking News

विकास कार्यों को लेकर खुली बैठक का आयोजन

Ibn24×7news
बृजमनगंज महराजगंज
जनपद महराजगंज के बृजमनगंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में विकास कार्यों को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गांव में होने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बृजमनगंज ब्लाक के कोल्हुई स्थित पंचायत भवन के प्रांगण में ग्राम प्रधान रामकेश प्रजापति की अध्यक्षता में खुली बैठक हुई जिसमे आयुष्मान भारत योजना की जानकारी देने के साथ ही नाली निर्माण, खड़ंजा, सीसी रोड आदि विकास कार्यों की कार्ययोजना बनाई गई तथा शासन द्वारा चयनित पात्रों की सूची पढ़कर सुनाने के साथ ही ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों की योजना तैयार की गई। विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, पानी निकासी के लिए नाला निर्माण, सीसी निर्माण, खड़जा, ड्रेनमार्क, विधवा, विकलांग पेंशन और राशन कार्ड सहित दूसरे विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई जबकि बैठक के दौरान ग्राम पंचायत सदस्य संजय उपाध्याय, फातिमा खातून, सत्यभामा, प्रिंस, रियाजुद्वीन खा, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य राममिलन जासवाल सहित पंचायत के लोग काफ़ी संख्या में उपस्थिति थे ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *