Breaking News
IMG 20220430 134843

सेंट जोसेफ स्कूल में कुशल पूर्वक सम्पन्न हुई जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महाराजगंज के सिसवा नगर पालिका परिषद अन्तर्गत स्थानीय विद्यालय सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिसवा बाजार में जवाहर नवोदय विद्यालय महराजगंज की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा प्रधानाचार्य ओ०ए० जोसेफ व महराजगंज से आयी टीम के कुशल निर्देशन तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से कुशल पूर्वक सम्पन्न हुयी।

IMG 20220430 134843बताते चले कि इस बार की परीक्षा में कुल 600 विद्यार्थियों के लिये 30 कमरे आवंटित किये गये थे।प्रत्येक कमरे में दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गयी थी ।परीक्षा सुबह 11:30 पर शुरू हुयी तथा दोपहर 1:30पर समाप्त हुयी। गर्मी को देखते हुए बच्चों के पीने के लिये स्वच्छ जल की व्यवस्था की गयी थी।

IMG 20220430 143907परीक्षा में तमाम बच्चें अनुपस्थित रहे तथा महराजगंज से आयी टीम लगातार सभी कमरों में पैनी नजरो से निरीक्षण कर रही थी।

IMG 20220430 143901कोठीभार प्रभारी निरीक्षक की टीम परीक्षा समाप्ति तक मुस्तैदी के साथ डटी रही।इस दौरान कोविड 19 का पूर्ण रूप से पालन हुआ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *