Breaking News

जनपद महाराजगंज की पुलिस द्वारा भिन्न-भिन्न मामलों में की गई भिन्न-भिन्न कार्यवाही

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न स्थानों पर दो पहिया वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट लगाये, बिना अनुज्ञप्ति, सवारी गाडियों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर व तेज गति से वाहन चलाते समय तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 230 वाहनों का चालान व 22 वाहनों से 17000/- रु0 शमन शुल्क वसूल किया गया।

शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में शान्ति भंग की आशंका व भविष्य में शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थानों से कुल-39 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे पैदल गश्त अभियान के तहत जनपद पुलिस के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीम बनाकर पैदल गश्त अभियान को जारी रखते हुए दुकानदारों, व्यापारियों तथा आम जनता से सम्पर्क स्थापित किया गया तथा उनकी समस्या सुनी गयी। कस्बा में स्थित चौराहों, सड़क की पटरियों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करने को कहा गया। जिससे चौराहों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात सुगम हो सके।

थाना निचलौल पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में 02 अज्ञात अभियुक्तगणों के कब्जे से 280 शीशी नेपाली शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 151/22 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किया गया । थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में अभियुक्त शंभू यादव पुत्र रामफल नि0 रमपुरवा, थाना महेशपुर, जनपद नवलपरासी (नेपाल) के कब्जे से 120 शीशी नेपाली शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 56/22 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी । थाना श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-में अभियुक्तगण बोतरा पत्नी मिठाई, मिठाई पुत्र छविलाल व बिंदू पत्नी गुड्डू केवट नि0 बोलासपुर नर्सरी थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज के कब्जे से क्रमश: 10-10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 88/22, 89/22, 90/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी । थाना कोठीभार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही मेंअभियुक्त मो0 अब्दुल हमीद पुत्र आशिक अली नि0 रुदलापुर, थाना कोठीभार के द्वारा जेसीबी से अवैध खनन करते पाए जाने पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 75/2 धारा 21(1) खान एवं खनिज अधिनियम व 3/5 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम में पंजीकृत कर किया गया। थाना कोठीभार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-* अभियुक्तगणों 1- गुड्डू पुत्र पुर्णवासी, 2- मोहित पुत्र स्व0 लक्ष्मी, 3- दुर्गविजय पुत्र मोतीलाल, 4- रीमबिलास पुत्र नवमी, 5- राजेश पुत्र रामवृक्ष नि0गण वार्ड नं- 2 कस्बा सिसवा, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 nil/22 धारा-3/4 गुणडा अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालानी रिपोर्ट मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया। विवेचनाओं के निस्तारण में पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा गुण-दोष के आधार पर विवेचना की कार्यवाही करते हुए कुल- 17 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया ।जनपद में 28/29-04-2022 को विभिन्न अपराधों में कुल- 45 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *