Breaking News

बेलवा चौधरी की शालिनी सिंह एसडीओ के पद पर हुयी चयनित

Ibn24×7news
रिपोर्ट अनिल जायसवाल
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा नगरपालिका अंतर्गत बेलवा चौधरी निवासी शालिनी सिंह ने प्रथम प्रयास में ही लोक सेवा आयोग बिहार की सिविल इंजीनियरिंग परीक्षा उत्तीर्ण कर एसडीओ पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

IMG 20220420 WA0023 1बेलवा चौधरी निवासी बीरेंद्र सिंह की पुत्री शालिनी की प्रारंभिक शिक्षा चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में हुई है। यहां से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शालिनी ने लखनऊ से पॉलिटेक्निक व सिविल से एमटेक झांसी से की है। लोक सेवा आयोग बिहार में सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शालिनी को बिहार के अररिया में विद्युत विभाग में एसडीओ का पद मिला है। शालिनी ने अपने इस सफलता का श्रेय पिता बीरेंद्र सिंह, माता विमला देवी, छोटी बहन तनुजा व गुरुजनों को दिया है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *