Breaking News

मेधावी विद्यार्थियों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

Ibn24×7news
घुघली महराजगंज
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज ओमप्रकाश यादव के निर्देशानुसार घुघली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अमोढा में गुरूवार को अभिभावकों -अध्यापक एवं पुरातन छात्र -छात्राओं की बैठक आयोजित की गयी।

IMG 20220331 WA0010इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समस्त बच्चों को स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया।

IMG 20220331 WA0014इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रिजवानउल्ला खां ने अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के संबंध में विस्तृत चर्चा की तथा विद्यालय द्वारा आगामी सत्र में किए जाने वाले बेहतरीन प्रयास और कार्यों पर भी चर्चा हुयी।

IMG 20220331 WA0013इस अवसर पर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको शिक्षा के नए आयामों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गयी।

IMG 20220331 WA0012कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान सिया राम दास रहे। कार्यक्रम में एस.एम. सी अध्यक्ष राधेश्याम, बाकिर अब्बास, सुधीर कुमार, अखिलेश कुमार गुप्ता सहायक अध्यापक, छोटेलाल शिक्षामित्र, अभिभावक संजय कुमार , सुनील चौधरी, पन्नेलाल यादव, दया, सिंधु, उषा देवी तथा पुरातन छात्रों में करिश्मा यादव, चांदनी, शेषनाथ विश्वकर्मा, सुनील यादव व सुजीत सहित तमाम लोग रहे।

IMG 20220331 WA0011

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *