Breaking News
IMG 20220331 160229

तनाव मुक्ति को लेकर धूमधाम से निकली आध्यात्मिक जागृति शोभा यात्रा

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा नगर पालिका परिषद स्थित श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में एक अप्रैल से ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित नौ दिवसीय अलविदा तनाव शिविर को लेकर नगर में आध्यात्मिक जागृती शोभा यात्रा निकाली गई ।

एच डी एफ सी बैंक के सामने स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिसवा शाखा से शुरू शोभा यात्रा में सैकड़ो महिलाये व पुरुष हाथ मे ध्वज व महिलाये सर पर कलस लेकर कतारबद्ध तरीके से पूरे नगर भ्रमण करने के बाद पुनः उक्त शाखा पर जाकर कलस स्थापित किया गया ।

इसके पूर्व उक्त शोभा यात्रा को राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अंकित सिंह ,त्रिभुवन पांडेय, एनबी पाल, अवधेश चौबे व सोमनाथ चौरसिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।

IMG 20220327 WA0029शोभा यात्रा उपनगर के फलमंडी, सायर माई स्थान, प्रेमचित्र मंदिर रोड, सब्जी मंडी, मेन मार्केट, इस्टेट चौक, श्रीरामजानकी मंदिर रोड, अमरपुरवा, गोपालनगर व रेलवे स्टेशन रोड आदि प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः सेंटर पर पहुंची जहां कलश को स्थापित किया गया।

 

उक्त शोभा यात्रा में अलविदा तनाव शिविर की मुख्य वक्ता पूनम बहन, सिसवा सेंटर इंचार्ज मनोज बहन ,सतीश कुमार मिश्र,अरविंद जासवाल, शिवम जायसवाल, मुकुंद सोनी ,अमन सोनी व अनूप सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *