Breaking News

पुलिस द्वारा चोरी की दो  मोटरसाईकिलो के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn24×7news
घुघली महराजगंज
आज दिनांक 23.03.2022 को  थाना घुघली के उ0नि0 संजय कुमार मय हमराही कर्मचारीगण के वाहन चेकिंग में क्षेत्र में मामूर थें कि मुखबीर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर  पकड़ियार विशुनपुर खूटा मैदान मोड के पास से एक  व्यक्ति को पकड़ लिया गया ।

IMG 20220323 WA0023

पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम मुसम्मी अब्दुल सुभान उर्फ मुन्ना पुत्र हातिम ग्राम शितलापुर थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 29 वर्ष बताया । जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से हीरो स्प्लेण्डर प्लस वाहन संO UP53CL5883  बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 80/22 धारा 379 भादवि पंजीकृत है । अभियुक्त मुसम्मी अब्दुल सुभान उर्फ मुन्ना उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 12.20 बजे गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त की निशानदेही पर अभियुक्त के घर से एक और मोटरसाइकिल बजाज पल्सर वाहन सं0 UP53DE1002 बरामद हई। जिसे अभियुक्त अब्दुल सुभान उर्फ मुन्ना उपरोक्त गोरखपुर से कुछ दिन पूर्व चोरी कर के लाना बताया गया ।  अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली टीम मेंउ0नि0 संजय कुमार थाना घुघली जनपद महराजगंज,
हे0का0 संजय कुमार राय थाना घुघली जनपद महराजगंज व हे0का0 ज्ञानेन्द्र कुमार थाना घुघली जनपद महराजगंज मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *