Breaking News

पुलिस ने किया “वादी संवाद दिवस”का आयोजन

Ibn24×7news
महराजगंज
आज दिनांक 23 मार्च 2022 को जनपद के समस्त थानों पर वादी संवाद दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें थानों पर लंबित विवेचनाओ के वादी, लंबित शिकायती प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्र व अन्य शिकायतों से संबंधित वादीगणों को थाने पर बुलाया गया था

IMG 20220323 WA0033

जिसके क्रम पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता द्वारा थाना निचलौल पर पहुंच कर थाने से संबंधित मुकदमों के वादीगणों से वार्ता कर उनकी समस्याओ के बारे में जानकारी की गई तथा विवेचनाओं की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराते हुए प्राथमिकता के आधार पर मुकदमो को शीघ्र निस्तारित कराने का आश्वासन दिया । जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा वादी/शिकायतकर्ता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया । मुकदमा संबंधी मामलों में वादीगणों को विवेचना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र निस्तारण हेतु वादीगणों को आश्वस्त करने के साथ ही साथ विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु विवेचको को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *