Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 23 at 8.37.24 PM

शहीद दिवस पर राष्ट्र सुरक्षा की ली शपथ

मनीष दवे IBN NEWS

पावली :- राउमावि, पावली मे राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान मे शहीद दिवस पर राष्ट्र सुरक्षा की शपथ के साथ भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई।
कार्यक्रम अधिकारी आसिफ इकबाल ने बताया कि बुधवार को संस्था प्रधान काला राम की अध्यक्षता मे शहीद दिवस पर सभा समारोह का आयोजन हुआ।जिसमे संस्थाप्रधान सहित स्टाफ साथियो ने शहीद भगतसिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण व श्रृद्धासुमन अर्पित किये।तत्पश्चात राष्ट्र सुरक्षा की शपथ ली गई।
शहीदों के बलिदान, संघर्ष एवं उनके द्वारा किये गये कार्यो पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई,जिसमे स्वयंसेवको ने बढचढ कर हिस्सा लिया व अपने विचार प्रकट किये। गाँव में जागरूकता के लिए रैली निकाली गई!

इस मौके संदीप पनीगर, श्रीमती श्रवण, सोहन लाल मीणा सहित स्टाफ साथियो ने भी अपने ह्रदय के उद्गगार व्यक्त किये।अंत मे संस्थाप्रधान महोदय ने सभी को गांव से लेकर राष्ट्र स्तर पर समाजसेवा व राष्ट्र सुरक्षा बाबत सदैव तत्पर रहने हेतू निर्देशित किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *