Breaking News

राहुल और आकांक्षा के सकुशल घर लौटने पर उनके पिता डॉक्टर केसरी नंदन ने मोदी जी और पंकज चौधरी का किया आभार व्यक्त

Ibn24×7news

सिसवा बाजार महराजगंज
कहते हैं जहां चाह वहीं राह अर्थात यदि किसी काम को करने की प्रबल इच्छा मन में हो तो व्यक्ति सारे बाधाओं को पार करके अपने मनचाहे कार्य को पूरा कर लेता है, जी हां कुछ ऐसा ही उदाहरण कारीडीहा तथा सिसवा क्षेत्र के प्रतिष्ठित डॉक्टर केसरी नंदन जो चरगावां गोरखपुर में बतौर चिकित्साधिकारी कार्यरत है अपनी लगन और बच्चों के लगातार प्रयास के बलबूते तथा भारत सरकार की मदद से कर दिखाया है ।

IMG 20220307 WA0007जैसा कि सभी को विदित है कि रूस ने यूक्रेन पर 11 दिनों पहले आक्रमण किया था और उस आक्रमण के समय करीब 20000 हजार भारतीय छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंसे थे जिसमें सिसवा बाजार के चार छात्र-छात्राएं दिव्या जायसवाल, हुस्नआरा ,राहुल प्रियनंदन और आकांक्षा नंदन के नाम शामिल हैं जिसमें से 2 बच्चे पहले ही आ चुके हैं।

IMG 20220307 WA0013

 

IMG 20220307 WA0010आज राहुल प्रियनंदन और आकांक्षा नंदन दिन में करीब 12:00 बजे अपने आवास पर जैसे ही पहुंचे पूरा परिवार आत्मविबोर हो गया ।बातचीत के दौरान राहुल प्रियनंदन व आकांक्षा नंदन ने बताया कि वहां के हालात बहुत बुरे थे, कब कहां किस तरफ से बम गिर जाए किसी को पता नहीं था, सबकी सांस अटकी हुई थी लेकिन वे लगातार भारत सरकार के संपर्क में थे और आखिरकार सारी कठिन परिस्थितियों को पार करके वह सकुशल घर लौट आये। यह पूछे जाने पर कि अब वह आगे डॉक्टरी की पढ़ाई कैसे करेंगे दोनों ने बताया कि शायद सरकार के द्वारा उन्हें अपने देश मे ही डॉक्टर बनना है। इस बाबत डॉक्टर केसरी नंदन के पुत्र राहुल प्रियनंदन तथा उनकी पुत्री आकांक्षा नंदन ने सस्वर भारत सरकार की प्रशंसा की है कि वे भारत सरकार के ही बदौलत यहां लौट कर आ पाये हैं ।डॉक्टर केसरी नंदन ने विशेष रुप से भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *