Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 04 at 9.49.35 PM

बिजली विभाग के जेई को युवती का अल्टीमेटम- 3 दिन के अंदर शादी करो वरना जेल जाओगे, जानें क्या है पूरा मामला

 

 

बरेली।लिव इन रिलेशन में रहने वाले बिजली विभाग के जेई ने युवती से शादी से इनकार कर दिया। घरवालों ने जेई का रिश्ता रुपयों के लालच में दूसरी जगह तय कर दिया। इससे नाराज युवती ने इज्जतनगर थाना पुलिस को रेप की तहरीर दी। गुरुवार दोपहर से लेकर शुक्रवार शाम तक थाने में हंगामा और पंचायत चलती रही।

युवती ने जेई को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। तीन दिन में जेई युवती से शादी करे नहीं तो जेल जायेगा। बुलंदशहर के रहने वाले ललित कुमार सीबीगंज के बिजली विभाग के स्टोर में जेई है। उसका बदायूं में सहसवान की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों बरेली में मकान लेकर लिव इन रिलेशन में रहने लगे।
युवती प्राइवेट जॉब करती थी। जेई ने उसकी जॉब छुड़वा दी। कहा कि वह पढ़ाई करे। अच्छी सरकारी नौकरी लग जायेगी। जेई की बातों में आकर युवती पढ़ाई करने लगी। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। जेई ने उससे शादी करने का वादा किया था।

लिव इन रिलेशन की भनक जब जेई के घरवालों को लगी तो उन्होंने इसका काफी विरोध किया। इसके बाद जेई कि शादी दूसरी जगह तय कर दी। मामले की जानकारी युवती को लगी तो उसने विरोध किया। जिस पर जेई ने भी युवती के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। गुरुवार को युवती ने इज्जतनगर थाना पुलिस को तहरीर देकर रेप का आरोप लगाया।
इसपर पुलिस ने जेई को हिरासत में ले लिया। गुरुवार से लेकर शुक्रवार शाम तक थाने में पंचायत चलती रही। दोनों पक्षों के काफी लोग इकट्ठे हो गये। युवती ने जेई और उसके परिवार वालों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। जेई युवती से शादी करेगा, नहीं तो जेल जायेगा। परिवार वालों की सुपुर्दगी में थाना पुलिस ने जेई को दे दिया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *