Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 05 at 7.28.29 AM

वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के स्थानांतरण उपरांत उपस्थित बैंक कर्मियों ने की भावभीनी विदाई

अयोध्या रिपोर्टर कामता शर्मा

बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा खपरैला बाजार के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री वी के पाण्डेय का शान्तीपुर शाखा पर स्थानांतरण के क्रम में शाखा खपरैला बाजार तथा नजदीकी शाखाओं के स्टाफ सदस्यों, क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य व्यक्तियों की तरफ से भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शैलेन्द्र प्रियदर्शी, शाखा प्रबंधक , ज्ञानेश्वर सिंह, सहायक प्रबंधक, श्री गयाधर जी शाखा प्रबंधक कसेरूआ बुजुर्ग, श्री एस पी सिंह, सहायक प्रबंधक, आदित्य सिंह, कार्यालय सहायक,श्री हरिश्चन्द्र निषाद, जिला पंचायत सदस्य, श्री सत्य प्रकाश पटेल, ग्राम प्रधान, करमबीर वर्मा प्रबंधक गीता एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, मनीष सिंह,

सत्य प्रकाश सिंह, राम जन्म वर्मा, रविकांत मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद, सत्य नारायण यादव, राज कुमार प्रजापति एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने श्री पाण्डेय जी के उत्तम व्यवहार, कार्य शैली एवं सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन श्री अमित कुमार तिवारी शाखा प्रबंधक, चरावा ने किया।वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री विजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने स्टाफ सदस्यों एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा दिए गए स्नेह एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में समाज सेवा हेतु चलाये ग्रे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। बरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री पाण्डेय के स्थानांतरण पर मौजूद सभी क्षेत्रीय जनता ने विदाई करते समय उपस्थित कर्मी भाव विभोर होकर किया विदाई, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *