Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 19 at 5.59.38 PM

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर सदर तहसीलदार ने 16 डंपर को मिट्टी के साथ पकड़ा

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। खनन माफियाओं के मकड़जाल से निजात पाने के लिए जिलाधिकारी विजय किरन आनंद खनन माफियाओं पर लगाम कसने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना को अधिकृत करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है जिसके अनुपालन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना के निर्देश पर सदर तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला ने बुधवार को रात्रि में अपने सहयोगियों के साथ 16 डंफर को मिट्टी सहित वाहनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। 10 डम्पर बेलीपार थाने 5 डम्पर राजघाट थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर चौकी व एक डंफर सदर तहसील में खड़ा कराया डंपर वाहन स्वामियों का वर्चस्व पकड़ इतना लंबा है कि वाहन पकड़ते ही यूपीडा व एनएच अधिकारियों का फोन संबंधित अधिकारियों के पास खनखनाने लगा संबंधित अधिकारियों ने कहा कि अगर उक्त गाड़ियां यूपीडा या एनएच में चल रही है तो ऑथराइज्ड लेटर जारी करते हुए संबंधित कार्यालय को प्रेषित करें कि निम्न गाड़ियां यूपीडा व एनएच में चलती हैं अगर यूपीडा व एनएच की गाड़ियां चल रही है तो नगर निगम क्षेत्र में यूपीडा व एनएच की गाड़ियां क्या कर रही थी खनन माफियाओं द्वारा रॉयल्टी चोरी करने में भी महारत हासिल है अगर इनके द्वारा अमूमन 225 नंबर का खनन करने के लिए राजस्व विभाग से पट्टा ले लिया गया है तो 225 नंबर को सुरक्षित रखते हुए 226 नंबर में खनन कराने का कार्य करते हैं जिसका पट्टा इनके पास नहीं रहता है अगर रास्ते में कोई अधिकारी वाहनों को पकड़ लेता है तो कहते हैं कि हमारे पास पट्टा है खनन माफियाओं का पकड़ इतना ज्यादा है कि अधिकारी अगर किसी तीसरे व्यक्ति को बता देते हैं कि इस क्षेत्र में वाहनों को पकड़ने चलना है तो अधिकारी लाख प्रयास करते रहे वाहन को नहीं पकड़ पाएंगे इनके खुफिया तंत्रों द्वारा खनन माफियाओं को सूचना पहुंच जाता है और वाहन जहां के तहां खड़ी हो जाती हैं और अधिकारी हाथ पर धरे के धरे हाथ मलते रह जाते हैं। लेकिन सदर तहसीलदार बृज मोहन शुक्ला ने सूझबूझ का परिचय देते हुए 16 डम्पर वाहनों को मिट्टी लदी पकड़कर खनन माफियाओं को चकमा दे डाला खनन माफिया अचंभित हो गए खुफिया तंत्र खनन माफियाओं का कीसी प्रकार काम नहीं आया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *